Loading...

विकास भवन में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

Gargachary Times 14 April 2026, 20:35 123 views
Firozabad
विकास भवन में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज विकास भवन प्रांगण में उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रुघ्न वैश्य ने बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने न केवल देश को चलाने के लिए मजबूत संविधान दिया, बल्कि एक जागरूक और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा भी दी। विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद्र (डिग्री मनरेगा) ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान शिल्पी अंबेडकर ने दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए विशेष प्रावधान किए, जिससे समाज में समानता और समरसता को मजबूती मिली है। जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का सबसे अधिक जोर शिक्षा पर था। उन्होंने कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा”, इसलिए समाज के हर वर्ग को शिक्षा की ओर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम में ऋषिकांत यादव, शैलेंद्र कुमार, सचिन कुमार, शिव कुमार शर्मा, सर्वेश, अहमद खान, सुनील कुमार यादव, अरविंद, मोहम्मद कासिम, डी.पी. सिंह, प्रकाश चंद, रामविलास दोहरे सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24