Loading...

श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास हेतु एक और रजिस्ट्री हुई संपन्न

Gargachary Times 17 April 2026, 09:37 4 views
Mathura
श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास हेतु एक और रजिस्ट्री हुई संपन्न
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास/ निर्माण परियोजना के अंतर्गत एक और रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न हुई है। मकान संख्या जे0के0-77/1 (261) क्षेत्रफल-34.31 वर्ग मी० का बैनामा आज दिनांक 16.04.2026 को श्री मृदुल धवन पुत्र श्री शिव कुमार धवन द्वारा तहसीलदार सदर के माध्यम से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी (देवता) के नाम निष्पादित किया गया। अब तक कुल क्षेत्रफल 1090.21 वर्ग मी० की रजिस्ट्री की जा चुकी है। कल दिनांक- 17.04.2026 को 03 मकान (क्षेत्रफल-310 वर्ग मी० लगभग) बैनामें करने हेतु विक्रेतागणों ने अपने अभिलेख उपलब्ध करायें है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में गठित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशों के क्रम में लगातार रजिस्ट्री कराई जा रही है। जनसुविधाओं के विकास क्षेत्र में आने वाले निवासियों को पर्याप्त धनराशि दी जा रही है, दुकान के बदले दुकान दी जा रही है, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख एवं रुकमणि विहार में फ्लैट दिए जा रहे है। उक्त सभी सुविधाओं के दृष्टिगत भूसंपत्ति स्वामी अपनी रजिस्ट्री के लिए निरंतर आगे आ रहे है। सभी रजिस्ट्री पूर्ण कराने हेतु प्रशासन कटिबद्ध है। श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस पास विभिन्न परिसंपत्ति के स्वामी निरंतर क्रय समिति के संपर्क में है। जनसुविधाओं का विकास ब्रज क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास/निर्माण हेतु भूमि क्रय की समस्त कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप की जा रही है। परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।” उक्त सभी रजिस्ट्रियां बांके बिहारी जी मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास के क्रियान्वयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं का विकास/ निर्माण में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सुगम प्रवेश- निकासी द्वार बनाए जाएंगे, जिससे संकरी गलियों में होने वाली भीड़ का दबाव कम होगा। मंदिर के आस-पास जनसुविधाओं के विकास/निर्माण से धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा तथा अधिकाधिक रोजगार का सृजन होगा। हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी में शामिल समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उच्च न्यायालय इलाहाबाद/ अध्यक्ष अशोक कुमार ,जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त)/ सदस्य मुकेश मिश्रा , जिला एवं सत्र न्यायाधीश मथुरा/ सदस्य विकास कुमार , मुंसिफ / सिविल जज मथुरा/ सदस्य, जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर / सदस्य सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह , सदस्य/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार , नगर आयुक्त मथुरा- वृन्दावन नगर निगम/ सदस्य जग प्रवेश , सदस्य/ उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण लक्ष्मी एन , सदस्य/ अधीक्षण पुरातत्वविद् भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा, गोस्वामी राजभोग समूह से शैलेन्द्र गोस्वामी पुत्र ब्रजनाथ गोस्वामी एवं श्रीवर्धन गोस्वामी पुत्र जुगल किशोर गोस्वामी, गोस्वामी शयन भोग समूह से दिनेश कुमार गोस्वामी पुत्र बिहारीलाल गोस्वामी एवं विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) पुत्र बाल कृष्ण गोस्वामी शामिल है।
Follow Samachar24