Loading...

महिला आरक्षण बिल के बहाने भाजपा मनमाना परिसीमन करना चाहती है: अखिलेश यादव

Gargachary Times 17 April 2026, 20:17 158 views
Delhi
महिला आरक्षण बिल के बहाने भाजपा मनमाना परिसीमन करना चाहती है: अखिलेश यादव
दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को समझना बहुत मुश्किल है। उनके फैंसलो को समझना और भी मुश्किल है। जब लोगों से कहा गया कि एसआईआर होगी जिसमें वोटों का कटना रोका जाएगा। तब यूपी में देखा गया कि वह एसआईआर के बहाने एनआरसी करने लगे। जब भविष्य में एनआरसी करेंगे तो कौन से नए कागज मांगेंगे। कौन नई चीज मांगेंगे। संसद परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि महिला आरक्षण के बहाने अपनी मनमर्जी परिसीमन करके लोकसभा बनाना चाहते है ताकि वे कभी हारे नहीं। यह जनता देखती है जब कभी मतदान के लिए भाजपा जाएगी तब वह बुरी हारेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग महिलाओं के खिलाफ नहीं है। महिला आरक्षण के पक्ष में है लेकिन उनके सहारे में लोकतंत्र और संविधान की धज्जिया उड़ा देंगे। ये परिसीमन क्यों करना चाहते है? अपनी मनमर्जी से निर्वाचन क्षेत्र क्यों बनाना चाहते है? असम में लोगों ने देखा किस तरह निर्वाचन क्षेत्र बने है, जम्मू-कश्मीर में कैसी कांस्टीट्यूएंसी बनी है? भाजपा ने स्टेट हुड का सबको वादा किया, लेह-लद्दाख से वादा किया, जम्मू-कश्मीर के लिए वादा किया। उन वादों का क्या हुआ। भाजपा जानती है और कैसे जनता को गुमराह करना है। यह महिला आरक्षण बिल के बहाने परिसीमन लाना चाहते थे। अब सरकार कह रही है घर गिने जा रहे है, हमें क्यों नहीं गिना जा रहा है। जानवरों को गिना जा रहा है। आदमियों को नहीं गिना जा रहा है। जनगणना होगी तो जातीय जनगणना की मांग भी होगी। बहुत सी जातियां है जिनकी गिनती ही नही हुई है, उन्हें कम से कम गिना जा जा सकेगा। यूपी में डबल इंजन की सरकार है लेकिन सबसे कम वेतन देश में नोएडा में है। पांच साल में या कुछ समय बाद सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। मंहगाई के अनुपात से वेतनों पर। श्रमिकों का वेतन बढ़ाने से कौन रोक रहा है। इसका मतलब आप कुछ लोगों से मिले हुए है। उन्हीं के स्वार्थ में उन्हें ज्यादा कमाने देना चाहते हैं। मुनाफा ज्यादा कमाना, भ्रष्टचार करना, चंदा लेना यह सब मंहगाई बढ़ा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के जो सांसद उधर बैठे है उनके मन का बहुमत हमारे साथ है। भाजपा ने अपने वादों पर टिकती है और नहीं इरादों पर, वह परिस्थितियों के हिसाब से कब बदल जाए पता नहीं लगता है। अखिलेश यादव ने कहा कि नोएडा को जानबूझकर बर्बाद करना चाहते है। जहां सबसे ज्यादा उद्योग लगे हैं। वहां का माहौल खराब करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जी ने ले ली है। बताते है एक महिला की गोली लगने से मौत हुई है, मुख्यमंत्री जी ने इसे छुपाने के लिए हमारे प्रतिनिधि मंडल को रोका है। मजदूर से भी नहीं मिलने दे रहे है। जिनके साथ अन्याय हुए है। किसी को भी पकड़ कर बंद किया जा रहा है।
Follow Samachar24