Loading...

फिर रेलवे ने किया दीनदयालधाम के साथ सौतेला व्यवहार

Gargachary Times 17 April 2026, 20:19 106 views
Mathura
फरह। दीनदयालधाम अपने दर्शन के लिए दुनियां में भले तहलका मचा रहा हो, लेकिन रेलवे की नजर में आज भी इसका महत्व शून्य है। रेलवे ने एएमयू शटल सेवा से सालों बाद कोसीकला से धौलपुर को जोड़ा है। शटल सेवा एक अप्रैल से शुरू हो गई है। लोकल ट्रेन को कोसीकला से बाद तक तो लोकल ही बनाया गया है। हर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है,लेकिन बाद के बाद इस ट्रेन को एक्सप्रेस बना दिया है। बुधवार को शटल ट्रेन दीनदयालधाम हाल्ट स्टेशन को पीछे छोड़ते हुए गुजर गई।बाद के बाद सीधे आगरा स्टॉपेज बनाया गया है। दीनदयालधाम रेलवे स्टेशन पर पहले से ही किसी ट्रेन का ठहराव नहीं था। । स्थानीय लोगों ने कई बार शिकवा शिकायत भी की थी। लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा था। अब एक अप्रैल से एएमयू शटल शुरू की गई है। लेकिन इसका ठहराव भी दीनदयाल धाम पर नहीं दिया गया है। लोगो का कहना है कि दीनदयाल धाम में आए दिन वीआईपी और वीवीआईपी आते हैं। कई बार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी धाम आए हैं। इसके बाद भी रेलवे की नजर में धाम का महत्व गौण है। स्थानीय लोग समाजसेवी ठाकुर केके सिंह ,विष्णु , नरेंद्र सिंह, राधेश्याम आदि का कहना है कि हर रोज हजारों लोग मथुरा आगरा और दिल्ली जाते हैं। ऐसे में रेलवे ने फिर दीनदयालधाम के सतह सौतेला व्यवहार कर अच्छा परिचय नहीं दिया है।
Follow Samachar24