सीए बनना चाहते हैं आरुष शंकर,95 प्रतिशत अंक मिले
Gargachary Times
17 April 2026, 20:21
118 views
Mathura
मथुरा।परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन के दसवीं कक्षा के छात्र आरुष शंकर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा पास की है।वह सीए बनना चाहते हैं।वह कहते हैं कि हॉस्टल में रहकर प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करते थे, पढ़ाई करना कभी नहीं छोड़ा। वह कहते हैं कि पढ़ाई से घबराना नहीं चाहिए। आरुष बताते हैं कि पढ़ाई का समय लंबा होने के बजाय गहन होना आवश्यक है। बताया कि जितना अध्ययन करते थे, उतना मन लगाकर करते थे।
उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी है।इस सफलता का श्रेय वो अपनी मां अंजली वर्मा को देते हैं।जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया,समय समय पर उनका मार्गदर्शन भी किया।