Loading...

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सुनीं जनता की समस्याएं

Gargachary Times 18 April 2026, 20:05 142 views
Mainpuri
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सुनीं जनता की समस्याएं
रिपोर्ट प्रधूम शाक्य मैनपुरी: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख ग्राम घमुर्रा नि. केशव सिंह ने निजी नलकूप के खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से करते हुए कहा कि विगत् 10 दिनों से ट्रॉसफार्मर खराब है, कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रॉसफार्मर नहीं बदला जा रहा है, जिस कारण फसल सूख रही है, जिस पर उन्होने अधिशाषी अभियंता विद्युत भोगांव को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल किसान का ट्रॉसफॉर्मर बदलवाना सुनिश्चित करे ताकि वह खेतों की सिंचाई कर सके। उन्होने कहा कि आगमी गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रख विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रांे तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, बेवजह किसी भी दशा में रोस्टिंग न हो, खराब ट्रॉसफार्मर प्राथमिकता पर बदले जायें। उन्होने जन-शिकायतें सुनने के उपरांत कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को संचालित जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ मिले, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए, अधिकारी, कर्मचारी संवेदनशील रहकर जनहित में कार्य करें, अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यशैली से आमजन राहत महसूस करे, कार्यालयों में ऐसा वातावरण सृजित किया जाये कि आने वाले प्रत्येक फरियादी, लाभार्थी को सुशासन का अहसास हो। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करंें, किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पडें। उन्होने राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर बेहद संवेदनशील रहें, अनाधिकृत कब्जों के कारण कहीं भी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, भूमि पर जबरन कब्जों के प्रकरण में तत्काल पुलिस, राजस्व की टीम मौके पर जाकर प्रभावी कार्यवाही करे। जन-सुनवाई के दौरान दलपुरा नि. प्रवीन कुमार ने गाटा संख्या-347ख पर दबंगई, गुण्डागर्दी के बल मिट्टी व घूरा डालकर अवैध कब्जा किये जाने, ग्राम जसरऊ नि. सुनीता कुमारी ने भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम दिवलपुर नि. रामौतार ने गाटा संख्या-156 तालाब की भूमि पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने की मांग अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, अमित गुप्ता, शिव प्रताप, उदय चौहान, विकास चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, प्रवेश शर्मा के अलावा उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, विद्युत विभाग से लालू जादौन, सी.डी.ओ. ऑफिस से नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24