ठाकुर राधारस बिहारी महाराज के चतुर्थ पाटोंत्सव का धूमधाम से शुभारंभ
Gargachary Times
19 April 2026, 19:05
149 views
Mathura
वृंदावन । नगर की परिक्रमा मार्ग के कालिदाह के निकट स्थित ठाकुर राधारसबिहारी महाराज के आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ किया जा रहा है। जिसकी प्रेसवार्ता ठाकुर राधारसबिहारी महाराज मंदिर के महंत चंद्र दास महाराज के द्वारा आयोजित की गई। जिसमें जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ ठाकुर राधारसबिहारी महाराज का पाटोंत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार ठाकुर राधारसबिहारी महाराज का चतुर्थ पाटोंतस्व सप्त दिवसीय आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। जिसमें धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे। 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक वृंदावन छटीकरा मार्ग स्थित फोगला आश्रम में आयोजित होगा। वही उन्होंने बताया कि आयोजन के अंतर्गत साधु संतों की संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें धर्मनगरी सहित अनेकों धाम के साधु संत सम्मिलित होगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी में गौ माता, सनातन धर्म, श्रीकृष्ण जन्मभूमि जैसे धार्मिक मुद्दों पर वृहद चर्चा कर सभी साधु संत अपने अपने वि व्यक्त करेंगे। इस मौके पर महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, महंत दशरथ दास महाराज, महंत बालक दास महाराज, अतुल कृष्ण महाराज आदि भक्त परिकर मौजूद रहा।