कल्याण करोति नेत्र चिकित्सा संस्थान में मंदिर ओर आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Gargachary Times
19 April 2026, 19:07
99 views
Mathura
गोवर्धन मथुरा मार्ग पर स्थित मथुरा जिले के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सा संस्थान कल्याण करोति नेत्र चिकित्सा संस्थान में रविवार को भगवान श्री कृष्ण के भव्य मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का अनावरण विधि विधान और पूजा पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रों उच्चारण के बीच पूजा अर्चना के साथ हुआ जिसमें मंदिर निर्माण कराने वाले उमाकांत अग्रवाल और उनके परिजन तथा कल्याण करोति संस्थान के तमाम पदाधिकारी और अन्य गडमान्य लोगों ने पूजा अर्चना कर यज्ञ में भाग लिया। तत्पश्चात मंदिर में विराजमान भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आरती उतार भगवान का आशीर्वाद लिया और नेत्र चिकित्सा संस्थान में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद संत महेशानंद जी महाराज की अध्यक्षता में सभी गणमान्यों द्वारा आदि शंकराचार्य की पूजा अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया गया । और नेत्र चिकित्सा संस्थान की सफलता और उन्नति की शुभकामनाएं कार्यक्रम आयोजकों को दी। कल्याण करोति संस्था के सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि विशाल नेत्र चिकित्सा संस्थान में भगवान के मंदिर का निर्माण ब्रज की सनातन संस्कृति को साथ लेकर चलने के साथ-साथ संस्थान में आने वाले नेत्र रोगियों के लिए भी एक ऊर्जा का स्तंभ साबित होगा। बाहर से आने वाले नेत्र रोगी जो कि अपनी नेत्र ज्योति खो चुके हैं जब संस्थान के द्वारा उपचार के बाद पुनः नेत्र ज्योति पाएंगे तो उसके बाद भगवान के दर्शन कर सकें इस भाव से नेत्र चिकित्सा संस्थान परिसर में भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण किया गया है।चिकित्सा संस्थान कल्याण करोति नेत्र चिकित्सा संस्थान में रविवार को भगवान श्री कृष्णा के भव्य मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का लोक अर्पण विधि विधान और पूजा पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद पार्टी ब्राह्मणों द्वारा मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चना के साथ हुआ जिसमें मंदिर निर्माण करने वाले उमाकांत अग्रवाल और उनके परिजन तथा कल्याण करोति संस्थान के तमाम पदाधिकारी और अन्य गण मन लोगों ने पूजा अर्चना कर यज्ञ में भाग लिया। तत्पश्चात मंदिर में विराजमान भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आरती उतार भगवान का आशीर्वाद लिया और नेत्र चिकित्सा संस्थान में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद संत महेशानंद जी महाराज की अध्यक्षता में सभी गणमान्यों द्वारा आदि शंकराचार्य की पूजा अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया गया । और नेत्र चिकित्सा संस्थान की सफलता और उन्नति की शुभकामनाएं कार्यक्रम आयोजकों को दी। कल्याण करोति संस्था के सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि विशाल नेत्र चिकित्सा संस्थान में भगवान के मंदिर का निर्माण ब्रज की सनातन संस्कृति को साथ लेकर चलने के साथ-साथ संस्थान में आने वाले नेत्र रोगियों के लिए भी एक ऊर्जा का स्तंभ साबित होगा। बाहर से आने वाले नेत्र रोगी जो कि अपनी नेत्र ज्योति खो चुके हैं जब संस्थान के द्वारा उपचार के बाद पुनः नेत्र ज्योति पाएंगे तो उसके बाद भगवान के दर्शन कर सकें इस भाव से नेत्र चिकित्सा संस्थान परिसर में भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण किया गया है।