Loading...

स्वाट टीम व बलदेव पुलिस की मुठभेड़ में महिला की हत्या को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को लगी गोली

Gargachary Times 22 April 2026, 20:21 66 views
Mathura
स्वाट टीम व बलदेव पुलिस की मुठभेड़ में महिला की हत्या को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को लगी गोली
थाना बलदेव पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में महिला की हत्या को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जिल भेजा है। क्षेत्रअधिकारी महावन द्वारा बताया गया की बिगत तेरह तारीख को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक आज्ञात महिला का शव मिला था जिसकी सिनाख्त नितिका चंद निवासी खेर बनुआ थाना गौरी बाजार जिला देवरिया के रूप में हुई थी। जिसके संबंध में बलदेव में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की घटना को अंजाम देने वाले सख्श होंडई औरा गाडी से आ रहें है जिनको पुलिस ने क़ासिमपुर अंडर पास रेपुरा जाट पर रोका तो अभियुक्तों ने पुलिस को देख पुलिस बल पर फायर करदिया पुलिस बल ने भी आत्म रक्षा हेतु गोली चलाई जिसमे दोनों अभियुक्तों ब्रजेश पुत्र सूरज निवासी नगला रमी थाना अछल्दा जनपद औरया उम्र 29 वर्ष व विकास पुत्र रामदास निवासी गपछिया थाना ऊसराहार जनपद इटावा उम्र 24 वर्ष के गोली लगी जिन्हे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी के दौरान इनसे दो तमंचा जिन्दा व खोखा कारतूस सहित मृतका के आधार कार्ड पेनकार्ड व पर्स बरामद हुआ है
Follow Samachar24