Loading...

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निः शुल्क प्रशिक्षण

Gargachary Times 22 April 2026, 20:33 252 views
Firozabad
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निः शुल्क प्रशिक्षण
फिरोजाबाद । जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने जानकारी देते हुए बताया कि, जनपद के नारायण डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद में सिविल सेवा परीक्षा, पी.सी.एस., जे.ई.ई., नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण कक्षाएं संचालित की जा रही है। जिसमें, प्रशिक्षण कक्षाओं के शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आफलाइन / ऑनलाइन पंजीकरण हेतु अभ्यर्थी 23 अप्रैल से 05 अप्रैल तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन दबरई अथवा कार्यालय नारायण डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद में अपने समस्त शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन जमा सकते है। अभ्यर्थी abhyuday.one पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा / काउंसलिंग के आधार पर किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग का आयोजन माह जून 2025 में किया जाना प्रस्तावित है। यू.पी.एस.सी./ यू.पी.पीसी.एस./ जे.ई.ई., नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण हेतु चयन आयोग / परीक्षा एजेंसियों द्वारा मांगी गई शैक्षिक योग्यता के अनुसार सभी जाति के अभ्यर्थी आवेदन हेतु पात्र होगे। आवेदन की पात्रता है :- * जे.ई.ई./ नीट हेतु कक्षा 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र। * यू.पी.एस.सी. / यू.पी.पी.एस.सी. (सिविल सेवा) के परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र अथवा उत्तीर्ण छात्र पात्र होगें। * एस.एस.सी. / अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण हेतु कक्षा 12 / स्नातक में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण छात्र पात्र होगें।
Follow Samachar24