Loading...

डीएम रमेश रंजन द्वारा मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ टूण्डला करबे के लिए प्रस्तावित 7.80 कि0 मी0 लम्बे वाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया

Gargachary Times 22 April 2026, 20:36 70 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन द्वारा मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ टूण्डला करबे के लिए प्रस्तावित 7.80 कि0 मी0 लम्बे वाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ टूण्डला कस्बे के लिए प्रस्तावित 7.80 कि0मी0 लम्बे बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया, यह बाईपास क्षेत्रीय विकास और यातायात सुगमीकरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, यह मार्ग एन0एच0-19 के टोल प्लाजा से शुरू होगा तथा टूण्डला-एटा राजमार्ग निहाल सिंह की पुलिया से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के कि0मी0 220 पर एफ0एच0 मेडिकल कॉलेज के समीप जाकर मिलेगा। इस मार्ग के बनने से टूण्डला शहर के भीतर, विशेषकर उपरगामी सेतु के नीचे सुभाष चौराहे पर लगने वाले भारी जाम से जनता को स्थायी राहत मिलेेगी, साथ ही साथ फिरोजाबाद से एटा और आगरा से एटा के बीच चलने वाले वाहनों को एक भीड-भाड रहित और वैकल्पिक सुगम मार्ग उपलब्ध होगा, मार्ग के चौडीकरण और सुदृढीकरण से औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को परियोजना की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी टूण्डला अंकित वर्मा और अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24