14 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर पर 35 हजार का इनाम घोषित
Gargachary Times
23 April 2026, 20:32
130 views
Bharatpur
भरतपुर में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रोबिन पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 35 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है, आरोपी पिछले 14 साल से फरार है है और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है, भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रोबिन उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर का रहने वाला है और धौलपुर में हत्या के एक मामले में वांछित चल रहा है, पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, आईजी विश्नोई ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई ठोस जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, आरोपी को पकड़वाने या उसकी सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 35 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा, फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।