थाना छत्ता क्षेत्र के जीवनी मंडी भैरों बाजार स्थित केनरा बैंक की छत व दीवार गिरी
Gargachary Times
23 April 2026, 20:34
134 views
Agra
बमुश्किल बैंक में कार्यरत स्टाफ अपनी जान बचाकर बाहर निकले,
केनरा बैंक से सटी प्रॉपर्टी में चल रहा था अवैध बेसमेंट का काम कई महीनों से लगातार हो रही थी खुदाई,
प्रॉपर्टी के निर्माण कार्य पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल,
अवैध रूप से किस के संरक्षण में खोदा गया अवैध बेसमेंट,
आगरा में बेसमेंट की खुदाई व अवैध खनन पर रोक के बावजूद लगातार चल रहा था प्रॉपर्टी पर बेसमेंट खुदाई का कार्य,
आसपास के लोगों के अनुसार बेसमेंट इतना गहरा खोदा गया है कि पंप की सहायता से जमीन से निकला पानी सड़कों पर प्रतिदिन बहाया जाता है,
छत्ता पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी,
थाना छत्ता की जीवनी मंडी चौकी क्षेत्र का मामला...