डीएम रमेश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गाँधी वालिका डिग्री कॉलेज एवं एम0जी0 वालिका इंटर कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Gargachary Times
23 April 2026, 20:40
95 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने आगामी 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होने वाली होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को सुचिता पूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के लिए जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रांे का स्थलीय निरीक्षण किया, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी बालिका डिग्री कॉलेज एवं एम0जी0 बालिका इंटर कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता जांची गई, कॉलेज में स्थापित कंट्रोल रूम का बारीकी से निरीक्षण किया गया, ताकि परीक्षा की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके, इस दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्लास रूम की व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को भी परखा, जनपद में इस परीक्षा के संचालन हेतु कल 6 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एमजी महिला डिग्री कॉलेज में 480 अभ्यर्थी, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 480 अभ्यर्थी, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 240 अभ्यर्थी, सी0एल0जैन डिग्री कॉलेज में 240 अभ्यर्थी, दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में 384 अभ्यर्थी, जबकि एसआरके डिग्री कॉलेज में 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगें।
इस प्रकार जनपद में कुल 2208 अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होंगे, यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियांे में संपन्न होगी, प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक संचालित होगी, आज विभिन्न केंद्रांे पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, इस दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के साथ समन्वय बैठक की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करना हमारी प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टाफ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें।
साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि केंद्र पर आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी केंद्रांे पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी और जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।