जनपद के समस्त कृषक बंधुओं को अवगत कराया है। कि कृ्षि विभाग में संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत सामान्य बीज वितरण
Gargachary Times
23 April 2026, 20:41
148 views
Firozabad
उप कृषि निदेशक,सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद के समस्त कृषक बन्धुओं को अवगत कराया है कि कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत सामान्य बीज वितरण-धान बासमती, संकर धान, संकर बाजरा, संकर ज्वार, संकर मक्का, ढैंचा, मूॅग, उर्द, अरहर, एवं मिनीकिट बीज वितरण- सावां, कोदों, रागी, संकुल ज्वार, मूॅग, उर्द, अरहर, तिल, संकर बाजरा हेतु समस्त बीज (प्रमाणित/संकर) की बुकिंग विभाग के पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/ पर दिनांक 22.04.2026 से प्रारम्भ कर दी गयी है। जिसकी अन्तिम तिथि 10 मई, 2026 निर्धारित है जहॉ किसान अपनी आवश्यकतानुसार बीज की बुकिंग कृषक पंजीकरण के माध्यम से जन सेवा केन्द्र एवं स्वयं अपने मोवाइल फोन से कर सकते हैं। कृषक पंजीकरण न होने की दशा में बीज की बुकिंग सम्भव नहीं होगी।