विद्युत चोरी के आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित, विगत वर्ष चुराए थे चार लाख के तार
Gargachary Times
24 April 2026, 20:40
153 views
Mathura
फरह। विद्युत चोरी के बड़े मामले में फरार आरोपी पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी पर पिछले वर्ष कई किलोमीटर लंबे तार चोरी करने का आरोप है।
थाना फरह में दर्ज मु0अ0सं0 269/2025 में वांछित श्याम सिंह पुत्र पोहप सिंह निवासी कुथियाना, थाना अम्बाह, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश लंबे समय से फरार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने विगत वर्ष करीब चार लाख रुपये कीमत के कई किलोमीटर बिजली के तार चोरी किए थे। मामले में कोर्ट ने उद्घोषणा भी जारी की है।
थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।