Loading...

​टूंडला में अवैध रूप से संचालित चार विद्यालयों पर खंड शिक्षा अधिकारी का चाबुक; भारी अनियमितताएं मिलने पर थमाया नोटिस एवं बंद करने की संस्तुति

Gargachary Times 24 April 2026, 21:00 154 views
Firozabad
​टूंडला में अवैध रूप से संचालित चार विद्यालयों पर खंड शिक्षा अधिकारी का चाबुक; भारी अनियमितताएं मिलने पर थमाया नोटिस एवं बंद करने की संस्तुति
जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा अवैध विद्यालयों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) टूंडला द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के चार प्रमुख विद्यालयों में गंभीर अनियमितताएं और बिना मान्यता के उच्च कक्षाएं संचालित होते हुए पाई गईं। ​निरीक्षण के घेरे में आए विद्यालय: जांच के दौरान निम्नलिखित विद्यालयों में मानक विहीन संचालन पाया गया: ​यूनिवर्सल डिफेंस एकेडमी: गढ़ी चैना, भीकनपुर बझेरा। ​श्रीमती ओ.ए.एस. पब्लिक स्कूल: गार्डन भीकनपुर बझेरा। ​श्रीमती एम.डी. पब्लिक स्कूल: रसूलाबाद, विकासखंड टूंडला। ​श्री मुरारी लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल: रसूलाबाद, टूंडला। ​प्रमुख अनियमितताएं: खंड शिक्षा अधिकारी टूंडला सुश्री ज्योति पाठक के अनुसार, निरीक्षण में पाया गया कि ये विद्यालय न केवल अवैध रूप से (बिना वैध मान्यता के) संचालित हो रहे थे, बल्कि मानकों के विपरीत उच्च कक्षाओं का संचालन भी कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और आवश्यक दस्तावेजीकरण का अभाव जैसी कई अन्य अनियमितताएं भी प्रकाश में आई हैं। ​विभागीय कार्रवाई: खंड शिक्षा अधिकारी टूंडला ने बताया कि इन सभी विद्यालयों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एवं उच्च अधिकारियों को विद्यालय बंद करने की संस्तुति की गई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो विद्यालयों को स्थायी रूप से सील करने की करने की संस्तुति एवं भारी जुर्माना लगाने की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ​अभिभावकों से अपील: शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश दिलाने से पूर्व विद्यालय की मान्यता और संबंधित दस्तावेजों की भली-भांति जांच कर लें, ताकि भविष्य में छात्रों को किसी भी प्रकार की शैक्षणिक हानि का सामना न करना पड़े।
Follow Samachar24