ठेकेदार द्वारा गाड़ियों की क़िस्त न भरने व बैंक द्वारा दवाव बनाने से परेशान गाड़ी मालिक ने फांसी लगा की खुदखुशी
Gargachary Times
25 April 2026, 18:57
129 views
Mathura
डी डी शर्मा
मामला थाना गोवर्धन के गाँव पलसों का है जहाँ ठेकेदार के यहां अपनी गाडी चलाने वाले सख्श ने बैंक के दवाव में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक के छोटे भाई की पत्नी बबिता ने बताया की उनके जेठ नन्दराम पुत्र ब्रह्मानन्द किसी शिव सिँह नामक ठेकेदार के यहां अपनी गाड़िया चालाते है हाल ही में करीब आधा दर्जन हायवा ट्रक एक जेसेबी सहित एक महिंद्रा थार गाडी ठेकेदार शिव सिँह के यहां चल रही हैँ ठेकेदार द्वारा मृतक नंदराम से तय था की उसके यहां चलने वाले उसके सभी वाहनों की मासिक क़िस्त उसकी कंपनी द्वारा भरी जायेगी। मगर कम्पनी द्वारा कई महीने से न तो गाड़ियों की क़िस्त अदा की गयी ना ही गाड़ियों को किसी अन्य ठेकेदार के यहां चलाने के लिये दिया जा रहा था। दूसरी तरफ जिस बैंक से गाड़ियों पर लोन था उस बैंक के कर्मचारियों द्वारा लगातार मृतक पर क़िस्त जमा करने का दवाव बनाया जा रहा था इसी से आहत होकर मृतक ने फांसी लगा ली परिजनों ने नंदराम को फंदे से नीचे उतारा और आनन फानन में परिजन नन्दराम को उपचार के लिये प्राइवेट अस्पताल लेकर गये जहाँ इलाज के दौरान मृतक ने दम तोड़ दिया। नन्दराम की मौत की सूचना मिलते ही गाँव में सन्नाटा पसर गया वहीं मृतक की डेडबाड़ी को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया।परिजनों का घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल है।