Loading...

यमुना में काल कवलित यात्रियों की आत्मा की शांति हेतु केसी घाट पर दीपदान व श्रद्धांजलि

Gargachary Times 27 April 2026, 20:57 281 views
Mathura
यमुना में काल कवलित यात्रियों की आत्मा की शांति हेतु केसी घाट पर दीपदान व श्रद्धांजलि
वृंदावन। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ, जिला इकाई वृंदावन के तत्वावधान में यमुना नदी में काल कवलित यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए केसी घाट पर दीपदान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया। संघ के संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब से आए श्रद्धालुओं का एक दल श्रीधाम वृंदावन की यात्रा पर था, जिसमें लगभग 30 यात्री सम्मिलित थे। यमुना तट पर नौका विहार के दौरान अचानक नाव पलट जाने से 16 यात्रियों की दुःखद मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज से प्रार्थना की कि वे सभी आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष पंडित अखिलेश तिवारी ने दीपदान करते हुए यमुना मैया से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू द्विवेदी, उत्तर प्रदेश प्रभारी ब्रह्मदत्त द्विवेदी, जिला प्रभारी ब्रजराज सारस्वत, जिला महासचिव नंदकिशोर शर्मा, महानगर अध्यक्ष गोविंद बृजवासी, महिला प्रदेश अध्यक्ष हरि वर्षा कौशल, महानगर संरक्षक डॉ. सतीश मिश्रा, जिला मार्गदर्शक संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री पूरन पांडे, महानगर महासचिव विनीत द्विवेदी सहित नीरज गौड़, पाठक जी, रामलखन, विशन गौतम, विजयलक्ष्मी (जिला सचिव मातृशक्ति), बृजेश शर्मा एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Follow Samachar24