Loading...

श्री बाबूलाल महाविद्याल में विधायक ठाकुर मेघश्याम सिँह द्वारा कौशल विकास योजना का किया गया सुभारम्भ

Gargachary Times 27 April 2026, 20:58 110 views
Mathura
श्री बाबूलाल महाविद्याल में विधायक ठाकुर मेघश्याम सिँह द्वारा कौशल विकास योजना का किया गया सुभारम्भ
श्री बाबूलाल विद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी बच्चों कों रोजगार उपलब्ध कराने व भविष्य में आगे बढ़ने के लिये चलाये जा रहे कौशल विकास मिशन के तहत कौशल विकास योजना का आज गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिँह व डायरेक्ट नंदकिशोर शर्मा गिरधारी सिँह ठाकुर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। आज के इस प्रोग्राम में सेकणों की संख्या में पहुंचे छात्र छात्राओ ने सहभागिता की सभी बच्चों कों रोजगार से संबंधित कई प्रकार के कोर्स कराये जायेंगे साथ ही सभी छात्रों कों कोर्स के बाद सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जायेगा जो रोजगार दिलाने में सहायक होका। वहीं आज उद्घाटन के बाद विधायक मेघश्याम सिँह ने छात्र छात्राओं कों सम्भोधित किया वहीं मीडिया से बात करते हुये बताया की सरकार का मुख्य मकसद बच्चों कों पढ़ाई के बाद रोजगार उपलब्ध कराना है जिस से की छात्र कों डिग्री लेने के बाद आसानी से रोजगार उपलब्ध हो सके। साथ कोर्स करने वाले छात्रों कों सेंटर तक आने जाने के लिये मुफ्त वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। आज इस कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य लीवेश कुलश्रेष्ठ धीरज कौशिक पंकज ठाकुर योगेश शर्मा पूजा चौधरी गीतांजलि मोनू चौधरी आदि लोग मौजूद रहें.
Follow Samachar24