Loading...

गेहूं क्रय में लापरवाही,अनियमितता बरतने वाले केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध होगी दंडात्मक कार्यवाही-जिलाधिकारी

Gargachary Times 27 April 2026, 20:59 60 views
Mainpuri
गेहूं क्रय में लापरवाही,अनियमितता बरतने वाले केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध होगी दंडात्मक कार्यवाही-जिलाधिकारी
मैनपुरी - जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने भरी दोपहरी में कृषि उत्पादन मंडी समिति में राजकीय गेहूं क्रय केन्द्र, पी.सी.एफ. के क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण कर केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुऐ कहा कि गेंहू की खरीद व्यवस्थित ढंग से बिना किसी परेशानी के हो, क्रय किये गये गेंहू का भुगतान तत्काल सम्बन्धित किसान के खाते में आर.टी.जीएस. के माध्यम से किया जाये, गेहूं क्रय में लापरवाही, भुगतान में विलम्ब होने की दशा में सम्बन्धित क्रय एजेन्सी के प्रबन्धक, केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही होगी। उन्होने गेहूं के केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक किसान का गेहूं निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए, किसी भी किसान को अपनी उपज का सामान बेचने में असुविधा का सामना न करना पड़े, प्रत्येक किसान को गेहूं का निर्धारित समर्थन मूल्य मिले, सुनिश्चित किया जाए, गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों के लिए मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, क्रय केन्द्रों पर पीने हेतु स्वच्छ पानी, गुड़, बैठने हेतु छाया की व्यवस्था रहे। उन्होंने गेहूं क्रय केंद्रों पर मौजूद किसानों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गेहूं का समर्थन मूल्य उपलब्ध कराने के लिए कृत-संकल्पित है, आप अपना गेहूं अपने समीपवर्ती क्रय केंद्र पर जाकर बेचें और निर्धारित समर्थन मूल्य रू. 2585 प्रति कुंतल प्राप्त करें। उन्होंने किसानों से कहा कि यदि गेहूं विक्रय में किसी प्रकार की समस्या आये तो तत्काल जिला प्रशासन, कृषि विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लायें, समस्या का तत्परता से समाधान होगा। श्री त्रिपाठी ने क्रय एजेसिंयों के प्रभारियो से कहा कि मंडी में आढ़तियों की सक्रियता अधिक है जबकि किसानों से सीधे खरीद अपेक्षित स्तर पर नहीं हो रही है, किसानों से सीधे खरीद को प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी स्थिति में बिचौलियों के माध्यम से खरीद को बढ़ावा न दिया जाए, सुनिश्चित किया जाए कि वास्तविक लाभ किसानों को मिले और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो, मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया, किसानों ने बताया कि कई बार उन्हें उचित जानकारी एवं मार्ग-दर्शन के अभाव में अपनी उपज आढ़तियों के माध्यम से बेचनी पड़ती है, इस पर निर्देश दिए कि किसानों को जागरूक किया जाए और उन्हें सीधी खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी जाए ताकि वह बिना किसी बिचौलिये के अपनी उपज बेच सकें, जानकारी करने पर पाया कि आज मंडी में गेहूं का मूल्य रू. 2431 प्रति क्विंटल रहा है। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खरीद केंद्रों पर पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए, जिसमें तौल, भुगतान एवं पंजीकरण की प्रक्रिया स्पष्ट एवं सरल हो, किसानों को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े, किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय से किया जाए, किसी भी प्रकार की देरी या लंबित भुगतान की स्थिति न रहे। निरीक्षण के दौरान ए.आर. को-ऑपरेटिव, डिप्टी आर.एम.ओ., केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24