अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा लोकतात्रिंक मर्यादा का पालन कराने को लेकर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Gargachary Times
27 April 2026, 21:07
139 views
Firozabad
फिरोजाबाद । अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा लोकतान्त्रिक मर्यादाओं का पालन कराने को लेकर जिला मुख्यालय पर किया जा रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि, प्रधानों के सम्मान के बिना पंचायतों में खुशहाली और विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रधानों का ताकत दिखाने का वक्त आ रहा है। लोकतंत्र का क्रियान्वयन और उसकी मर्यादाओं का पालन सरकारों की जिम्मेदारी होती है परन्तु वे जब इसमें असफल हैं तो, हम प्रधानों का दायित्व है कि, हम पालन कराएं अन्यथा लोकतंत्र लूट कराने वाले अपने मंसूबों में कामयाब हो जायेंगे।
उन्होंने कहा कि पंचायतों के चुनाव समय से ना कराना सरकार की नाकामी या षड्यंत्र जो भी हो प्रधानों को अधिकार चाहिए, अन्यथा संघर्ष जारी रहेगा l
धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह , निरोत्तम सिंह, श्यामबाबू बघेल, अतुल प्रताप सिंह, सुरेश चंद्र, सोनवीर सिंह, सर्वेश कुमार, क्षेत्र पाल सिंह, राजकुमार, अभिषेक कुमार, रामजीलाल, संतोष कुमार, पप्पू सिंह, सुबोध कुमार, पूरन सिंह फौजी, दिनेश कुमार यादव, सूबेदार सिंह राठौर, आशीष कुमार वर्मा, मूलचंद्र वर्मा, ओमकार सिंह, प्रेमपाल सिंह, भूपेंद्र यादव, ताराचंद्र, शिवराज सिंह शाक्य व अन्य प्रधान मौजूद रहे l