थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कौशल आजाद पुत्र अजीत कुमार को किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
27 April 2026, 21:07
110 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 205/26 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कौशल आजाद पुत्र अजीत कुमार निवासी सिरकलपुर थाना धीना जनपद चंदौली को चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मौढा चौराहे के पास थाना रसूलपुर से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।