Loading...

बदमाशों ने व्यापारी के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूटे 10 लाख रुपये, गिरोह में लड़की भी शामिल

Gargachary Times 27 April 2026, 21:10 167 views
Firozabad
बदमाशों ने व्यापारी के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूटे 10 लाख रुपये, गिरोह में लड़की भी शामिल
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अध्यापक नगर चौड़ी सड़क के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक बीज व्यापारी के कर्मचारी को घेर लिया और तमंचे के बल पर 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लुटेरे गिरोह में एक युवती भी शामिल बताई जा रही है। ​बैंक जाते समय हुई वारदात ​जानकारी के अनुसार, सराय शेख निवासी बंटी कुमार पुत्र ऐदल सिंह इटावा रोड स्थित एक बीज भंडार 'गणेश ट्रेडर्स' में कर्मचारी है। सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे बंटी दुकान से 10 लाख रुपये नकद लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहा था। जैसे ही वह अध्यापक नगर,चौड़ी सड़क के पास पहुँचा, तभी पीछे-पीछे आए बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। ​पीड़ित कर्मचारी बंटी ने बताया कि बाइक पर दो युवक और एक लड़की सवार थे। बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया।दहशत में आए कर्मचारी से बदमाश रुपयों भरा बैग छीनकर तेजी से फरार हो गए। ​व्यापारी और कर्मचारी के बयान: ​व्यापारी (गणेश ट्रेडर्स के मालिक) राजकुमार ने कहा हमारा कर्मचारी रोजाना की तरह कैश जमा करने बैंक जा रहा था। बदमाशों ने उसे घेरकर लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हम सभी व्यापारी डरे हुए हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। ​कर्मचारी (बंटी कुमार) ने कहा मैं बैंक जा रहा था, तभी बाइक सवार तीन लोगों ने मुझे गिरा दिया। उनमें एक लड़की भी थी। उन्होंने मुझ पर कट्टा (तमंचा) तान दिया और बैग छीन लिया। ​पुलिस की कार्रवाई ​घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी और थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।फिलहाल पुलिस आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें संदिग्ध बाइक सवार कैद हुए हैं। सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। और हर एंगल पर काम किया जा रहा है।
Follow Samachar24