उपखंड मुख्यालयों पर सुधार के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में भी होगी अबाध विद्युत आपूर्ति
Gargachary Times
28 April 2026, 19:58
183 views
Dholpur
डा हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर
नियमित मॉनिटरिंग एवं मेंटेनेंस पर लगातार योजना बनाकर कार्य करने के बाद उपखंड मुख्यालय सैंपऊ पर विद्युत आपूर्ति में सुधार के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए विभिन्न पीड़ितों पर आमूल चूल परिवर्तन किए जा रहे हैं उक्त जानकारी देते हुए सैपऊ उपखंड के अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया के गर्मी के मौसम में तैयारी के तहत राजौरा खुर्द निधैरा जाकी और बरापर 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराए गए हैं 33/११ केवी जीएसएस बरा पर एक ट्रांसफार्मर जिसकी क्षमता 3.15 एम बी ए थी उसे बढाकर 5 एमबीए की गई है तथा अभी एक सुधार और बाकी है जीएसएस निधैरा एवं जीएसएस राजौरा खुर्द में नए 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं जिन्हें सफलतापूर्वक चार्ज किया गया है जबकि बरा एवं जाकी पर शीघ्र ही ट्रांसफार्मर मिलते ही स्थापित कर दिए जाएंगे जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी 132 के वी सैंपऊ का प्रपोजल भी उच्च स्तर पर भेजा गया है उसके स्वीकृत होने के बाद शैंपू खंड की विद्युत आपूर्ति में भी भविष्य में और भी सुधार होगा तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी