6330 करोड़ की 163 विकास परियोजनाओं से काशी के समग्र विकास को नई गति: केशव प्रसाद मौर्य
Gargachary Times
28 April 2026, 20:33
147 views
Varanasi
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी गई ऐतिहासिक सौगातों के लिए उनका हृदयतल से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल काशी सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के करकमलों द्वारा बनास डेयरी से जुड़ी महिलाओं को रू 105 करोड़ का बोनस वितरित किया गया, जिससे डेयरी क्षेत्र में कार्यरत मातृशक्ति को आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा मिलेगी और उनकी आजीविका को मजबूती प्राप्त होगी।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने वाराणसी-पुणे एवं अयोध्या-मुंबई अमृत भारत ट्रेनों का शुभारम्भ किया, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और पर्यटन को व्यापक बढ़ावा मिलेगा।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वाराणसी में रू 6,330 करोड़ से अधिक लागत की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर काशी के समग्र विकास को नई गति प्रदान की है। इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी तथा स्वच्छता, यातायात और पर्यटन सुविधाएं अधिक सुलभ एवं आधुनिक बनेंगी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने काशीवासियों एवं प्रदेशवासियों की ओर से इन विकासपरक सौगातों के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है।
इस दौरान मौर्य ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन एवं पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं सर्वकल्याण की कामना की।