डीएम व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
Gargachary Times
28 April 2026, 20:33
131 views
Mathura
मथुरा: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। उन्होंने महिला बैरक, पुरुष बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय, कंट्रोल रूम आदि का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सालय में उपस्थित मरीजों से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने महिला बैरक का निरीक्षण किया। वहां पर उपस्थित महिलाओं से वार्ता की तथा समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कारागार में उपस्थित बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट, लॉलीपॉप, चिप्स, आदि का वितरण किया। उन्होंने बच्चों से पहाड़े, गिनती, पोयम आदि सुना तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को इसी तरह गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जाए।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुरुष बैरक में उपस्थित बंदियों से वार्ता की तथा बंदियों की समस्याओं की जानकारी ली एवं अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण कारागार परिसर का अवलोकन किया तथा कारागार में विभिन्न मूल-भूत सुविधाओं का जायजा भी लिया।