Loading...

थाना अरांव पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त गोविन्द को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 28 April 2026, 20:34 101 views
Firozabad
थाना अरांव पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त गोविन्द को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना अरांव पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त गोविन्द पुत्र अल्केश निवासी ग्राम नगला हरी थाना अरांव जनपद फिरोजाबाद को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित अरांव से बझेरा की तरफ निर्माणाधीन कच्ची कालौनी के पास से गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना अरांव पर मु0अ0सं0 54/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24