Loading...

एडीएम विशुराजा ने वाणिज्य कर स्टांप एवं निवंधन आवकारी , परिवहन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया

Gargachary Times 28 April 2026, 20:35 93 views
Firozabad
एडीएम विशुराजा ने वाणिज्य कर स्टांप एवं निवंधन आवकारी , परिवहन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया
फिरोजाबाद /अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विशु राजा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में कर करेत्तर एवं राजस्व लक्ष्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में जनपद के राजस्व संग्रह की स्थिति प्रवर्तन की कार्रवाई और विभिन्न विभागों के निर्धारित लक्ष्य की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की गई, अपर जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन आबकारी, परिवहन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करें, जिन विभागों की प्रगति कम पाई गई उन्हें चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। जनपद में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा जनपद में 39500.00 लाख के सापेक्ष क्रमिक उपलब्धि 30275.16 लाख (लगभग 76.65 प्रतिशत रही) अपर जिलाधिकारी ने अवशेष लक्ष्य को समयबद्ध तरीकों से पूर्ण करने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग की समीक्षा में पाया गया की वार्षिक लगभग 74915 लाख की सापेक्ष क्रमिक उपलब्धि 72249.37 लाख रही, जो लक्ष्य का 96.44 प्रतिशत है। अपर जिलाधिकारी ने परिवर्तन कार्यों में तेजी लाने और अवैध शराब के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रखने की निर्देशित किया परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि प्रवर्तन कार्यों के अंतर्गत ओवरलोड वाहनों और डग्गेमार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, बैठक में बताया गया कि डग्गेमार वाहनों से शमन शुल्क के रूप में महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त किया गया है। विद्युत देयकांे की वसूली की समीक्षा करते हुए अपर जिलधिकारी ने निर्देश दिए कि बड़े बकायदारों से वसूली में तेजी लाएं और बिजली चोरी रोकने हेतु प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जाए। खनन विभाग की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने अवैध खनन के ट्रैक्टर कम पकड़े जाने पर सभी उप जिलाधिकारी और तहसीलदारों को सख्त चेतावनी दी। जनपद के नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतो की हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स की वसूली की समीक्षा की गई, अपर जिलाधिकारी ने कम वसूली वाले निकायों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की चेतावनी दी। अंत में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व कार्याे में किसी भी प्रकार की शीथिलता क्षम्य नहीं होगी, बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24