Loading...

साप्ताहिक बाजार के नाम सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले रहड़ी ठेलों कों गोवर्धन पुलिस ने हटवाया

Gargachary Times 30 April 2026, 19:09 17 views
Mathura
साप्ताहिक बाजार के नाम सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले रहड़ी ठेलों कों गोवर्धन पुलिस ने हटवाया
डी डी शर्मा गोवर्धन मथुरा मार्ग पर लगने वाले बृहस्पति बाजार को क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने अपने अथक प्रयासों से राधा कुंड मार्ग पर स्थानांतरित कर दिया था। क्योंकि बाजार की वजह से सड़कों पर अतिक्रमण होता था और आने-जाने वालों को निकालने में दिक्कत होती थी। वाहनों की लंबी कतारे लग जाती थी और जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी। क्षेत्राधिकार गोवर्धन कुमार सिंह नगर पंचायत प्रशासन से बातचीत कर गुरुवार को गोवर्धन मथुरा मार्ग पर लगने वाले बाजार को राधा कुंड रोड स्थित पार्किंग में शिफ्ट करवा दिया है। लेकिन इतने पर भी बाजार में दुकान लगाने वालों ने सड़क पर भी अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है और सड़क के दोनों तरफ धकेल और रेहड़ी लगा ली जिसे लेकर गुरुवार को गोवर्धन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटाया और दुकानदारों को पार्किंग के भीतर ही दुकान लगाने की सख्त हिदायत दी। वही सड़क पर दुकान लगाने वालों ने भी पुलिस प्रशासन के सामने अपनी मजबूरी बयान की और कहा कि अंदर पहले से ही दुकान लगी हुई है अतिरिक्त जगह को पार्किंग के भीतर वाले दुकानदारों ने अपने वाहनों से घेर रखा है इसलिए उस जगह से वाहनों को हटवा कर हमारी दुकाने वहां लगवाई जाए। देखना होगा कि बृहस्पति बाजार में लगातार बढ़ती दुकानों की संख्या को व्यवस्थित और निरंतर करने के लिए प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करेगा।
Follow Samachar24