Loading...

गिर्राज परिक्रमा करने आये बुजुर्ग श्रद्धालु की राधाकुण्ड में ड्डूब जाने से हुई मौत, तीन घंटे की मशक्त के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला

Gargachary Times 30 April 2026, 19:11 24 views
Mathura
गिर्राज परिक्रमा करने आये बुजुर्ग श्रद्धालु की राधाकुण्ड में  ड्डूब जाने से हुई मौत, तीन घंटे की मशक्त के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला
डी डी शर्मा गोवर्धन गिर्राज जी की परिक्रमा करने आये एक बुजुर्ग श्रद्धालु की कुंड में डूब जाने से मौत हो गयी, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक साहब सिँह निवासी सेतरौली जिला हाथरस उम्र 60 वर्ष जो की अपने पुत्र कृष्णा के साथ गिर्राज परिक्रमा करने आया था परिक्रमा करते हुये ज़ब दोनों पिता पुत्र राधाकुण्ड पर पहुंचे तो बेटा कुंड से आचमन कर बाहर निकल आया वही साहब सिँह कुंड में स्नान करने उतर गया. स्नान के दौरान साहब सिँह का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में ड्डूब गया स्ताहनीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो राधाकुण्ड चौकी प्रभारी सहित थाना प्रभारी गोवर्धन भगवत सिँह गुर्जर व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिँह मौके पर पहुंचे जहाँ उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे की मसक्क्त के बाद शव कों बाहर निकाला। शब कों पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
Follow Samachar24