Loading...

चुनाव बाद भाजपा बेनकाब: 5 किलो गैस सिलेंडर के दाम में ₹261 की बढ़ोत्तरी कर देश को दिया मजदूर दिवस का ‘तोहफा’: संजय सिंह

Gargachary Times 2 May 2026, 20:04 16 views
Lucknow
चुनाव बाद भाजपा बेनकाब: 5 किलो गैस सिलेंडर के दाम में ₹261 की बढ़ोत्तरी कर देश को दिया मजदूर दिवस का ‘तोहफा’: संजय सिंह
*5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा, मजदूरों-छात्रों पर सीधा वार: संजय सिंह* *कमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपये की भारी बढ़ोत्तरी कर छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ी: संजय सिंह* *गरीबों के नाम पर ड्रामा कर सत्ता में आई भाजपा अब असली चेहरा दिखा रही: संजय सिंह* *भाजपा के झूठे वादों की सच्चाई जनता को समझनी होगी: संजय सिंह* *लखनऊ, 02 मई 2026* आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मजदूर दिवस के दिन गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा और सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही भाजपा सरकार ने अपनी असलियत दिखाते हुए गरीबों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की जेब पर खुला डाका डाल दिया है। यह कदम साबित करता है कि चुनाव के दौरान किए गए वादे महज छलावा थे और सत्ता हासिल करने का एक सुनियोजित खेल था। संजय सिंह ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता गरीबी हटाने, महंगाई कम करने और देश के विकास के नाम पर जनता को गुमराह करते रहे। गरीबों के बीच जाकर दिखावटी संवेदनाएं जताना, उनके साथ भोजन करना, झालमुड़ी खाना और महिलाओं के खातों में पैसे डालने के वादे करना—यह सब एक सुनियोजित राजनीतिक ड्रामा था, जिसका मकसद सिर्फ वोट बटोरना था। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो गया। मजदूर दिवस जैसे दिन, जब पूरा देश मजदूरों के सम्मान की बात करता है, उसी दिन 5 किलो के गैस सिलेंडर पर 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। यह सीधा हमला उन झुग्गीवासियों, मजदूरों, गरीबों और छात्रों पर है, जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी चलाने के लिए इस छोटे सिलेंडर पर निर्भर हैं। संजय सिंह ने आगे कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर, जिसका इस्तेमाल छोटे दुकानदार, ठेले वाले और चाय विक्रेता (जो मोदी जी स्वयं भी खुद को बताते हैं) वो लोग करते हैं, उसकी कीमत में भी 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। यह फैसला छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ने वाला है और इससे बाजार में महंगाई और तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के दौरान जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाती है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही उन्हीं लोगों के पेट और जेब पर वार करती है। यह सरकार गरीब विरोधी, मजदूर विरोधी और पूरी तरह से जनविरोधी नीतियों पर चल रही है, जो जनता के साथ खुला विश्वासघात है। संजय सिंह ने देश की जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा के झूठे वादों और दावों की सच्चाई को समझें और सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि जनता को हर वादे की जांच करनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि सरकार किस तरह से उनके साथ छल कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसे धोखे से बचा जा सके।
Follow Samachar24