Loading...

बुजुर्ग ग्रामीण ने सचिव पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, डीपीआरओ को लिखित शिकायत के बाद नहीं हुआ समाधान

Gargachary Times 5 May 2026, 21:25 11 views
Mathura
बुजुर्ग ग्रामीण ने सचिव पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, डीपीआरओ को लिखित शिकायत के बाद नहीं हुआ समाधान
डी डी शर्मा गोवर्धन -मामला गोवर्धन तहसील के ग्राम पंचायत सौंख देहात के गांव नगला तसिया का है जहां बुजुर्ग हरबीर सिंह ने अपने नातियों नेत्रपाल और गुलशन का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के आवेदन किया था । बुजुर्ग के अनुसार ग्राम सचिव नीलम अग्रवाल के पास आवेदन पहुंचा तो ग्राम सचिव नीलम अग्रवाल अपने पति के साथ गोवर्धन ब्लॉक पर मिली और उसके पति भरत गर्ग ने 300 रु सरकारी फीस के लिए । अब जन्म प्रमाण पत्र बन गया है मगर देने से पहले 500 रुपए मांग रही है इनकी लिखित शिकायत पीड़ित हरवीर सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल को दी तो जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि मै सचिव और आप को आमने सामने बिठाकर समाधान करवाऊंगा आप 2 मई 2026 को 10 बजे सुबह आ जाना जब आज 2 मई को फोन पर आ जाने की बात करके जिला पंचायत राज अधिकारी ऑफिस पहुंचा तो डीपीआरओ का कहना है कि गलत तारीख दे दी गई थी अब आप सोमवार को आना । पीड़ित का कहना है मुझे जानबूझकर घुमाया जा रहा है मैं 70 बर्ष की उम्र में चक्कर काट रहा हूं मैं शासन प्रशासन से ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ न्याय की गुहार लगाता हूं वहीं गांव आशा नगला निवासी जगदीश का कहना है मेरे भी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए रुपए मांगे गए थे ।
Follow Samachar24