दबँगो का सरकारी जमीन पर कब्जा, शिकायत करने पर ग्रामीणों के घर किया हमला
Gargachary Times
5 May 2026, 21:26
12 views
Mathura
गोवर्धन क्षेत्र के नगला सपेरे में सरकारी परिसर पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे पक्का करने के लिए चारदीवारी खड़ी करनी शुरू कर दी, जिससे मामले के सबूत भी खत्म किए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से की थी। बताया जा रहा है कि शिकायत से बौखलाए दबंगों ने रात के समय बाहरी लोगों को बुलाकर गांव में हमला करवा दिया। इस दौरान कई घरों पर पत्थर फेंके गए, हथियारों का प्रदर्शन किया गया और लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश की गई। रामा, सुषमा सहित अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच को खत्म करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक उपयोग की सरकारी भूमि पर इस तरह का कब्जा गंभीर चिंता का विषय है।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया, जिसके बाद प्रशासन ने जांच का भरोसा दिलाया है। गोवर्धन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के अनुसार, मामला संज्ञान में है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी