Loading...

थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त शिवम को किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 5 May 2026, 21:28 11 views
Firozabad
थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त शिवम को किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना टूण्डला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2026 धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवम वशिष्ठ पुत्र मुकेश वशिष्ठ नि0 कमालपुर खास थाना खैरगढ जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है । वादिया/पीडिता मुकदमा की तहरीर के आधार पर वादिया के साथ शादी का वादा कर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 209/2026 धारा 69 बीएनएस भादवि थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद पंजीकृत कराया गया था । अभियुक्त शिवम वशिष्ठ पुत्र मुकेश वशिष्ठ नि0 कमालपुर खास थाना खैरगढ जनपद फिरोजाबाद को बसई बम्बा पुलिया के पास थाना क्षेत्र टूण्डला जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त शिवम उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24