थाना रामगढ पुलिस टीम द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
6 May 2026, 19:55
85 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अवैध असलाह रखने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा चैंकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.05.2026 को एक अभियुक्त सिराजुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी मौहल्ला छपरिया टावर वाली गली थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद को नगला गूलरिया शौचालय के पास रास्ता थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त सिराजुद्दीन उपरोक्त के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 283/2026 धारा 04/25 आर्म्स एक्ट थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।