थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा पोक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
6 May 2026, 19:56
142 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 172/2024 धारा 363/366/120(b) 376 भादवि व 5(ञ)(II)/6 पोक्सो एक्ट थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद से सम्बंधित वांछित अभियुक्त माइकल उर्फ राजन गौड पुत्र बन्टी उर्फ विक्टर निवासी म0नं0 104 वार्ड नं0 1 हास्पीटल एरिया प्रताप नगर नीलू खेडी थाना बुटाना जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है । वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 172/2024 धारा 363/366/120 बी भादवि थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद पंजीकृत कराया गया था । अभियुक्त माइकल उर्फ राजन गौड पुत्र बन्टी उर्फ विक्टर निवासी म0नं0 104 वार्ड नं0 1 हास्पीटल एरिया प्रताप नगर नीलू खेडी थाना बुटाना जिला करनाल हरियाणा अन्य राज्य का होने के कारण तथा कोई मोबाइल इस्तेमाल न करने के कारण तथा अंकित पते के मकान को बेचकर अपने आपको गिरफ्तारी से छुपाये हुए था । अभियुक्त माइकल उर्फ राजन गौड पुत्र बन्टी उर्फ विक्टर निवासी म0नं0 104 वार्ड नं0 1 हास्पीटल एरिया प्रताप नगर नीलू खेडी थाना बुटाना जिला करनाल हरियाणा को मोहम्मदाबाद कट सर्विस रोड एनएच 19 थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद से मय अपहृता/पीडिता के गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त माइकल उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।