थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 254 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
6 May 2026, 19:56
112 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन मे जनपद मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 06.05.2026 को थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने देख रेख शान्ति व्यवस्था/चैकिंग अभियुक्त आकाश पुत्र विनोद निवासी रामचरन वाली गली, मन्दिर के बराबर में थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को 254 ग्राम चरस के साथ डाक बंगला मस्जिद के पास थाना रसूलपुर फिरोजाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 242/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।