Loading...

डीएम संतोष कुमार शर्मा नें पदभार संभालते ही कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की

Gargachary Times 6 May 2026, 19:57 105 views
Firozabad
डीएम संतोष कुमार शर्मा नें पदभार संभालते ही कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की
फिरोजाबाद जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पदभार संभालते ही कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनसुनवाई की और आए हुए फरियादियों को यह विश्वास दिलाया कि आपकी प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा, इस दौरान उनके समक्ष विभिन्न प्रकरण सामने आए, जिनमें आंगनवाड़ी भर्ती में तकनीकी त्रुटि, पारिवारिक विवाद और आयु प्रमाण पत्र प्रमुख रहें। प्रार्थिनी नीतू ने एक शिकायत पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु चयन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बावजूद ऑनलाइन आवेदन के समय सरवर की तकनीकी खामी के कारण उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र की तिथि त्रुटि पूर्ण अंकित हो गई थी, प्रार्थी का आरोप है कि जब वह संबंधित कार्यालय गई तो वहां तैनात कर्मचारियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें कार्यालय से बाहर निकलवा दिया गया, जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को इस तकनीकी त्रुटि के सुधार और कर्मचारियों के आचरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, इसी तरह रामगढ़ निवासी शबनम में जिलाधिकारी से प्रार्थना की कि उनके पास आयु से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है, उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से आयु परीक्षण कराकर प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया, इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नियमानुसार जांच कर उचित प्रमाण पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए, ताकि प्रार्थिनी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके, इस तरह जिलाधिकारी ने जन समस्याओं का गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के आदेश दिए
Follow Samachar24