Loading...

डीएम संतोष शर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय पडुंचकर विथिवत कार्यभार ग्रहण किया

Gargachary Times 6 May 2026, 19:58 116 views
Firozabad
डीएम संतोष शर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय पडुंचकर विथिवत कार्यभार ग्रहण किया
जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज कलैक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय पहुंचकर विधिवत् कार्यभार ग्रहण किया, पदभार ग्रहण करने के पश्चात् जिलाधिकारी ने अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया और जनपद के चैहमुखी विकास हेतु संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जाएगा। उन्होने जन सुनवाई को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आम जन मानस की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा, आई0सी0डी0एस0 और सोशल वेलफेयर के कार्यक्रमांे को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा, जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा बडी परियोजनाआंे को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का प्रयास होगा, ग्राम चैपालांे के माध्यम से गांवों की दशा और दिशा बदलने पर जोर दिया जाएगा, ताकि विकास की किरण अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक पहंुचें। फिरोजाबाद के प्रसिद्ध कांच उद्योग को और अधिक बेहतर बनाने तथा स्थानीय उत्पाद आलू को फूड प्रोसेसिंग यूनिट से जोडकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएगें। नवागन्तुक जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा का प्रशासनिक कार्यकाल अत्यंत प्रभावशाली रहा है। इससे पूर्व वह नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर, सीईओ आयोध्या तीर्थ विकास परिषद, अयोध्या, नगर आयुक्त अयोध्या, नगर आयुक्त कानपुर नगर, जिलाधिकारी महाराजगंज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता को सिद्ध कर चुके है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर फिरोजाबाद को हर पैमाने पर प्रदेश में सर्वाेच्च स्थान पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
Follow Samachar24