Loading...

चैकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी के सामान सहित पकड़े अभियुक्त

Gargachary Times 7 May 2026, 18:54 81 views
Jalaun
चैकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी के सामान सहित पकड़े अभियुक्त
कोंच(जालौन)दिनांक 5 मई 2026 सूर्या प्रताप सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम महतवानी थाना रेढर ने थाना कैलिया में प्रादुम्म पटेल पुत्र उदयवीर सिंह सुरजीत उर्फ छोटू पुत्र राजेश जाटव मोनू उर्फ यशपाल पुत्र देशराज और सुरजीत पुत्र बबलू जाटव निवासीगण ग्राम भडारी थाना कैलिया के बिरुद्ध तहरीर देकर बताया था कि बिद्यालय में रखे बैग से एक डी जे आई मिनी दो एस ई ड्रोन बैट्री चार्जिंग हब तीन बैट्री ड्रोन का एक रिमोट कंट्रोल तथा मोबायल फोन चार्जर चुरा लिया है जिस पर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या 36/2026 धारा 331(4)/305 बी एन एस पंजीकृत किया था। दिनांक 6 मई 2026 को थानाध्यक्ष कैलिया पुलिस टीम के साथ चैकिंग अभियान चला रहे थे तभी उक्त घटना में शामिल अभियुक्तगणों को चोरी के शत प्रतिशत माल सहित गिरफ्तार कर लिया जिन्हें पकड़कर थाना ले आये जहां पर बरामदगी के आधार पर पंजीकृत मुकद्दमा में धारा 317(2) बी एन एस की बढोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।
Follow Samachar24