नगर पालिका एवं प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में गरजा पीला पंजा, बरसों से हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया
Gargachary Times
7 May 2026, 18:58
71 views
Dholpur
डा हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर
बरसों पहले से अस्थाई तौर पर दुकान बनाकर सामान बेचने वालों के खिलाफ नगर पालिका एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई इस दौरान जेसीबी के पीले पंजे की जद में जितने भी अतिक्रमण आए उन्हें तत्काल ध्वसत किया गया अचानक शुरू की गई इस कार्यवाही के दौरान धौलपुर रोड से लेकर भरतपुर रोड तक माइनर पर लोगों द्वारा किए गएअ स्थाईआक्रमण एवं दुकानों के आगे लंबी चौड़ी टीन डालकर रास्ते में प्रावधान डालने वाले अतिक्रमणों को तत्काल ध्वस्त किया गया जिससे धौलपुर भरतपुर मार्ग पर लोगों को जाम से निजात मिली दरअसल सैंपल पुलिया से पार्वती नदी से निकलने वाली पक्की माइनर आगे पड़ा हुआ होती हुई बड़ा प्रातः जाती है इसकी पटरी पर लोगों ने वर्षों से अतिक्रमण कर रखा था तथा तीन सेट एवं छप्पर डालकर सामान को सड़कों पर रखकर बेचा जा रहा था जिससे वाहनोकोनिकालने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था घंटों जाम लगने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा रही थी जिसके चलते नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण कारियो के विरुद्ध कार्रवाई की गई
नगर पालिका जहां एक और दुकानदारों को पूर्व में ही नोटिस दिए जाने की बात कह रही है वहीं दूसरी ओर दुकानदारों ने इस कार्यवाही को बिना किसी पूर्व सूचना के करना बताया इस कार्यवाही से पीड़ित दुकानदारों ने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया की वर्षों से यही बैठकर वे अपने परिवार का लालन-पालन कर रहे हैं किंतु आज हुई इस कार्यवाही से उनके परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट अचानक उत्पन्न हो गया है
दरअसल जिले भर में विशेष कर सैंपऊ उपखंड मुख्यालय पर अतिक्रमण एवं अतिक्रमण कारियों की जडे अंदर तक बैठी हुई है जिसमें इस विभाग के कुछ लोगों की भी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता आलम यह है की चौड़े हम रास्तों को पगडंडी में तब्दील कर दिया गया है माइनर की पटरियों को भी पूरी तरह अतिक्रमणकारियों ने अपनी चपेट में ले लिया है अनेक कालोनियां ऐसी हैं जहां कागजों में आज भी 20 से 25 फीट चौड़े पुराने रास्ते दर्ज हैं किंतु उसे कॉलोनी में रहने वालों को वाहन तक ले जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है नगर पालिका की बेस्ट कीमती जमीनों को अतिक्रमणकारियों ने अपने कब्जे में बरसों से ले रखा है तथा इन्हीं जमीनों का लोगों को भ्रमित कर बेचे जाने का सिलसिला आज भी थमने का नाम नहीं ले रहा वास्तविकता तो यह है कि प्रशासन द्वारा नियम एवं कानूनो को खुलेआम ठेगा दिखाते हुए रोजाना बिना कन्वर्जन के जमीन में बेची जा रही हैं तथा बिना अनुमति के रात दिन निर्माण कार्य जारी हैं और यह तो समय रहते ईश्वर ध्यान नहीं दिया गया तो बहुत सी जमीन अतिक्रमण की जदमें आ सकती हैं तथा ऐसे लोग जो मोटी रकम देकर प्लाट खरीद रहे हैं उन्हें खासी परेशानियों से भविष्य में जूझना पड़ सकता है
सैंपऊ पुलिया पर भरतपुर रोड एवं धौलपुर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्यवाही में एसडीएम बंशीधर योगी तहसीलदार प्रवीण गुप्ता नगर पालिका के सीईओ भारत सिंह कुशवाहा थाना अधिकारी प्रमेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे