Loading...

ट्रेलर ने ट्रक में मारी टक्कर, रेलवे पिलर गिरने से हाईवे जाम, चालक घायल

Gargachary Times 7 May 2026, 19:37 135 views
Mathura
ट्रेलर ने ट्रक में मारी टक्कर, रेलवे पिलर गिरने से हाईवे जाम, चालक घायल
फरह: महुवन टोल प्लाजा के पास गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। लखनऊ से मथुरा रेलवे के लोहे के पिलर लेकर जा रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक दूसरी लेन में जाकर गड्ढे में फंस गया। हादसे में ट्रेलर चालक जंगजीत सिंह घायल हो गया। टक्कर के कारण ट्रेलर पर लदे रेलवे के लोहे के पिलर हाईवे पर गिर गए, जिससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना पर थाना फरह पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पिलर हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
Follow Samachar24