Loading...

बाबा नीब करौली की यह पवन भूमि केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही महत्वपूर्ण नही वल्कि हजारों यह श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का केन्द्र है: डीएम संतोष शर्मा

Gargachary Times 7 May 2026, 20:11 8 views
Firozabad
बाबा नीब करौली की यह पवन भूमि केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही महत्वपूर्ण नही वल्कि हजारों यह श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का केन्द्र है: डीएम संतोष शर्मा
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद के नागऊ स्थित नीब करौली बाबा की जन्म भूमि पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों और मल्टीपरपज हॉल के निर्माण का गहन निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल के कमरों और अन्य ढांचों का जायजा लिया, उन्होंने यू0पी0 प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देशित किया की अवशेष कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र, अति शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि इसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोला जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘‘बाबा नीब करौली की यह पवन भूमि केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि हजारों यह श्रद्धालुओं के लिए आस्था और अटूट विश्वास का केंद्र है, जो बाबा के बताएं मानवता और सेवा के मार्ग पर चलना सीखाते हैं, ‘‘बाबा ने मानवता के लिए जो असीम संदेश दिया है, यह स्थान उस प्रेरणा को जीवित रखने का माध्यम बनेगा‘‘। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत रुपए 865.98 लाख है, इसका 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, मल्टीपरपज हॉल का स्ट्रक्चर तैयार है, वर्तमान में प्लास्टर और फेंसिंग का कार्य किया जा रहा है, इस पर्यटन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही है, जिनमें डॉरमेट्री और डिजिटल लाइब्रेरी, लैंडस्केप एवं हॉर्टिकल्चर साइनेज एवं कल्चरल म्यूरल बॉल, साउंड सिस्टम ए0सी0 सिस्टम और डीजी सेट। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य की समय सीमा से पूर्व अधिकतम सुविधाओं को क्रियाशील करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके। जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलें और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24