प्राथमिक विद्यालय राया में मेधावियों का सम्मान, हाबूड़ा जनजाति के पूर्व छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
Gargachary Times
8 May 2026, 20:32
57 views
Mathura
राया स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के हाबूड़ा जनजाति के पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा चौधरी ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की मजबूत नींव ही आगे चलकर बड़ी सफलता का आधार बनती है।
इस अवसर पर मंजू विद्यार्थी, प्रियंका वर्मा, रूबी कुमारी, राविया, श्वेता अग्रवाल, हेमलता, देवेंद्री एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने पुराने विद्यालय में पहुंचकर और शिक्षकों का स्नेह पाकर कई छात्र भावुक भी नजर आए।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा चौधरी पूजा चौधरी ने कहा यह आयोजन केवल मेधावियों के सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यालय में अध्ययनरत वर्तमान विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बना।उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना का आशीर्वाद दिया