डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ जनपद के निर्माणाघीन ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण
Gargachary Times
8 May 2026, 20:46
76 views
Firozabad
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जनपद के निर्माणाधीन ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्याें की प्रगति का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस भव्य भवन के निर्माण से कही अधिक महत्वपूर्ण इसके दीर्घ कालिक रख-रखाव और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करना है, निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि परियोजना का 75 प्रतिशत कार्य सम्पादित हो चुका है, शेष कार्य शीर्घ ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भवन के भविष्य में सुचारू संचालन के लिए अभी से एक प्रभावी ऑपेरटिंग मैकेनिज्म तैयार किया जाए, ताकि इसकी उपयोगिता बनी रहें।
उन्होने कहा कि इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढ़ाचे की स्थिरता और यहां की साफ-सफाई का स्तर हमेशा उच्च क्षेणी का बना रहना चाहिए, इसमंे किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी, जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में यह भवन जिलें की पहचान बनेगा और यहां के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा, इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव उपस्थित रहें।