याचिका समिति उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश
Gargachary Times
9 May 2026, 20:59
83 views
Firozabad
कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में माननीय अशोक अग्रवाल सभापति के सभापतित्व में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक संपन्न हुई, बैठक में समिति ने जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं और माननीय सदस्यों द्वारा उठाई गई याचिकाओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई।
सभापति महोदय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से न लटकाया जाए, उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष डेस्क बनाई जाए, जहां प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो, याचिकाओं की प्रगति की सूचना समय से प्रेषित की जाए।
बैठक में सर्वप्रथम नगर पंचायत मक्खनपुर के वार्ड नंबर तीन में अधूरे कार्यों को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत शीघ्र पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया, विकासखंड नारखी के ग्राम पुरानी गढ़ी में ऋषि के घर से प्राथमिक पाठशाला तक 220 मीटर सी0सी0 रोड का निर्माण कार्य पूर्ण होने की पुष्टि की गई, इसी तरह माननीय सदस्य रामचंद्र प्रधान द्वारा उठाए गए नाली व सी0सी0 रोड निर्माण के प्रश्न पर अवगत कराया गया कि यह कार्य वर्ष 2022 में पूर्ण हो चुका है, यह कार्य ग्राम जहानाबाद बिराई मदनपुर में होना था।
इसी तरह डॉ0 दिलीप यादव द्वारा ग्राम पोखर हरिया में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को वर्ष 2022-23 में पूर्ण कर लिया गया है।
इसी तरह ग्राम जलालपुर में पारुल नगरिया मार्ग से करतार सिंह गुर्जर के घर तक 170 मीटर सीसी निर्माण (अनुमानित लागत रुपए 14.50 लाख) को जिला पंचायत की वार्षिक कार्य योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए।
इसी तरह नगर निगम के अंतर्गत मोहल्ला उर्दू नगर से दीदामई के पास 35 गलियां कच्ची होने और जल निकासी की समस्या पर समिति ने नाराजगी जताते हुए समय से कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए।
श्रीमती कांति सिंह ग्राम भिंडी जसराना के प्रत्येक पोल पर एल.इ.डी. लाइट लगाने के प्रस्ताव पर बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्य योजना में बजट उपलब्धता के आधार पर शामिल किया जाएगा।
अंत में सभापति महोदय ने कहां की जनहित से जुड़े मामलों और जनता की समस्याओं को अनावश्यक रूप से लटकाया न जाए। साथ ही सभापति महोदय ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए और जो कार्य योजना में शामिल है, उसे बजट उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता से निपटाया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, समिति के अन्य सदस्यों में अनूप कुमार गुप्ता, उमेश द्विवेदी मुकेश शर्मा, अरुण पाठक, बजेश पाठक, रमा निरंजन, ऋषि पाल सिंह, मुकुल यादव और डॉ सुरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।