Loading...

थाना रामगढ पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 99 अभियोगों की माल मुकदमाती 1,826 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी एवं कच्ची शराब का निस्तारण किया गया

Gargachary Times 9 May 2026, 21:00 127 views
Firozabad
थाना रामगढ पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 99 अभियोगों की माल मुकदमाती 1,826 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी एवं कच्ची शराब का निस्तारण किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में चलाये जा रहे माल निस्तारण अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 09.05.2026 को थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना रामगढ़ पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 99 अभियोगों की माल मुकदमाती 1,826 लीटर अवैध अंग्रेजी / देशी एवं कच्ची शराब (कीमत करीब 7,86,040/- रुपये) को मा0 न्यायालय सिविल जज (सी0डि0) / एफ0टी0सी0 / ए0सी0जे0एम0 फिरोजाबाद से विनष्टीकरण का आदेश प्राप्त कर नगर मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रवीण कुमार तिवारी की उपस्थिति में विनष्टीकरण की फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी कराकर नियमानुसार निस्तारण/विनष्टीकरण किया गया ।
Follow Samachar24