Loading...

डीएम संतोष शर्मा ने संभाली सफाई की कमान, कलेक्ट्रेट में चला विशेष स्वच्छता अभियान

Gargachary Times 9 May 2026, 21:03 115 views
Firozabad
डीएम संतोष शर्मा ने संभाली सफाई की कमान, कलेक्ट्रेट में चला विशेष स्वच्छता अभियान
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभियान में हिस्सा लेते हुए खुद सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर, कार्यालयों के आसपास और विभिन्न अनुभागों में साफ-सफाई कराई गई। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों से कहा कि सरकारी कार्यालयों की स्वच्छता सीधे प्रशासन की कार्यशैली को दर्शाती है, इसलिए सभी लोग नियमित साफ-सफाई को अपनी जिम्मेदारी समझें। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि परिसर में कहीं भी गंदगी या अव्यवस्था दिखाई न दे और रिकॉर्ड रूम समेत सभी विभागों में साफ-सुथरा माहौल बनाए रखा जाए। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सफाई अभियान में भाग लिया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रशासन की इस पहल से कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई को लेकर नया संदेश देने का प्रयास किया गया।
Follow Samachar24