Loading...

साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, महिला के 50 हजार रुपये कराए वापस

Gargachary Times 9 May 2026, 21:09 144 views
Firozabad
साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, महिला के 50 हजार रुपये कराए वापस
फिरोजाबाद साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला के 50 हजार रुपये वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। मामला थाना उत्तर क्षेत्र के विभव नगर निवासी मुक्ता शर्मा का है, जिनसे फ्लैट खरीदने के नाम पर साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये ठग लिए थे। पीड़िता ने भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और नोडल एजेंसी से संपर्क किया तथा फ्रॉड धनराशि पर लीन लगवाई। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़िता के पूरे 50 हजार रुपये वापस करा दिए गए। रुपये वापस मिलने पर महिला ने फिरोजाबाद पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज से सतर्क रहें।
Follow Samachar24